Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर : झारखंड में सामने आए करीब ₹734 करोड़ के कथित फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ED की रांची टीम ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र से जुड़े स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके पुत्र राज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात पिता-पुत्र ने हंगामा किया। दोनों का कहना था…

Read More

जमशेदपुर/घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से सुबह तक सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। रात 1 बजे शुरू हुआ अभियान, सुबह 7 बजे तक चली जांच खनन टास्क फोर्स ने गुरुवार की देर रात करीब रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक धालभूमगढ़ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे हाईवा…

Read More

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही CID को जांच के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच के अनुसार, JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खिवयांते के रांची स्थित आवास तक दलालों के पहुंचने और उनकी पत्नी को ₹2.5 लाख नकद दिए जाने का आरोप सामने आया है। यह रकम 25 दिसंबर 2025 को पहुंचाए जाने की बात जांच में सामने आई है। पत्नी को नकद देने का आरोप CID की जांच के मुताबिक, आरोपी दलालों की तत्कालीन JPSC अध्यक्ष एल. खिवयांते से संपर्क की कड़ी सामने आई है। जांच में दावा किया…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वैश्विक कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने सिंगापुर स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (TSHPL) में करीब ₹3,260.32 करोड़ (34 करोड़ डॉलर) का नया पूंजी निवेश किया है। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में यह जानकारी सामने आई है। यूरोपीय कारोबार को मजबूत करने की रणनीति टाटा स्टील के अनुसार, यह निवेश उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संयंत्रों के वित्तीय पुनर्गठन, कर्ज प्रबंधन और प्रस्तावित ग्रीन स्टील ट्रांजिशन की दिशा में…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से सदर थाना पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग और गश्ती अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खुलेआम नशा करने वालों, बेवजह जमावड़ा लगाने वालों और संदिग्ध तरीके से घूम रहे युवकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई टीमों ने संभाला मोर्चा यह पूरी कार्रवाई सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी की अगुवाई में की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों के किनारे, सुनसान रास्तों और संवेदनशील…

Read More

नई दिल्ली : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भारतीय कैप्टन स्मित मछ्छर पर को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कॉकपिट में अचानक शुरू हुई खूनी झड़प फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा…

Read More

नई दिल्ली : 1 अक्टूबर 2026 से देश में कई ऐसे नियम और व्यवस्थाएं लागू हुई हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग, रिटायरमेंट प्लानिंग, यात्रा और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ सकता है। इनमें कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, FD की ब्याज दरों की जानकारी, NPS में हेल्थ कवर, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और कुछ राज्यों में DA से जुड़े बदलाव शामिल हैं। LPG सिलेंडर हुआ महंगा 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। बेंचमार्क दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा…

Read More

रांची : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बुधवार को रांची की विशेष PMLA अदालत ने आरोप तय कर दिए। हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए। कोर्ट में बोले हेमंत सोरेन-मैं निर्दोष हूं अदालत ने अभियोजन की ओर से लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए। हेमंत सोरेन ने आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। आरोप तय होने के साथ ही मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 30 नवंबर से गवाह…

Read More

रांची : राजधानी के आसपास दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई की है। बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अनगड़ा–टाटीसिलवे क्षेत्र की सीमा पर स्थित चुरनी फॉल घूमने गई 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में उसके साथ गए युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों घटनाओं की जांच जारी है। पानी मांगने के बहाने घर में आने का आरोप बुढ़मू क्षेत्र में नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक युवक पानी पीने के बहाने उसके घर…

Read More

सरायकेला : चांडिल डैम में नौकाविहार करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी NDRF ने एक दिवसीय बोटमैन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सरायकेला-चांडिल और जमशेदपुर क्षेत्र के कुल 40 नाविक शामिल हुए। प्रशिक्षण में नाविकों को जल दुर्घटना के समय बचाव करने, पीड़ित को शुरुआती सहायता देने और मेडिकल टीम तक सुरक्षित पहुंचाने से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए। बिहटा, पटना स्थित NDRF की 9वीं बटालियन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कमांडेंट हितेंद्र पाल सिंह कंडारी के दिशा-निर्देशन में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य नाविकों…

Read More