Author: ARVIND SINGH

राँची : राजधानी की नदियों, तालाबों और झीलों के संरक्षण के लिए समग्र योजना तैयार की जा रही है। इसमें हरमू नदी, स्वर्णरेखा के शहरी हिस्से और प्रमुख जलाशयों को शामिल किया गया है। बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलस्रोतों की मौजूदा स्थिति, प्रदूषण नियंत्रण और सीवेज प्रबंधन पर चर्चा की गई। वहीं, अलग बैठक में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास अवैध पार्किंग और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों का मामला उठाया गया। नदियों की सेहत सुधारने के लिए समग्र योजना शहरी नदी प्रबंधन योजना के लिए गठित बहुहितधारक कार्य समूह की दूसरी…

Read More

सरायकेला/गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस गश्ती टीम और स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सड़क किनारे कैसे पहुंचा युवक, मौत पर सवाल पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक मुख्य मार्ग पर अचानक कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती जांच में मौत का स्पष्ट कारण सामने…

Read More

नई दिल्ली : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार, 30 सितंबर को हुई गंभीर घटना ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि विमान के को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। यात्रियों और चालक दल के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को काबू किया गया। विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। कॉकपिट में संघर्ष, यात्रियों ने सुनीं चीखें उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हिंसा…

Read More

धनबाद :  साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने देर रात बड़े स्तर पर कार्रवाई की। निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गाँव में बुधवार की रात पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान में छह से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरफ्तार लोगों की सटीक संख्या और उनकी पहचान को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। गुप्त सूचना पर पहुँची पुलिस की चार टीमें गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। रात करीब दो से…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड में सामने आए करीब ₹734 करोड़ के कथित फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ED की रांची टीम ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र से जुड़े स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके पुत्र राज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात पिता-पुत्र ने हंगामा किया। दोनों का कहना था…

Read More

जमशेदपुर/घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से सुबह तक सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। रात 1 बजे शुरू हुआ अभियान, सुबह 7 बजे तक चली जांच खनन टास्क फोर्स ने गुरुवार की देर रात करीब रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक धालभूमगढ़ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे हाईवा…

Read More

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही CID को जांच के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच के अनुसार, JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खिवयांते के रांची स्थित आवास तक दलालों के पहुंचने और उनकी पत्नी को ₹2.5 लाख नकद दिए जाने का आरोप सामने आया है। यह रकम 25 दिसंबर 2025 को पहुंचाए जाने की बात जांच में सामने आई है। पत्नी को नकद देने का आरोप CID की जांच के मुताबिक, आरोपी दलालों की तत्कालीन JPSC अध्यक्ष एल. खिवयांते से संपर्क की कड़ी सामने आई है। जांच में दावा किया…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वैश्विक कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने सिंगापुर स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (TSHPL) में करीब ₹3,260.32 करोड़ (34 करोड़ डॉलर) का नया पूंजी निवेश किया है। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में यह जानकारी सामने आई है। यूरोपीय कारोबार को मजबूत करने की रणनीति टाटा स्टील के अनुसार, यह निवेश उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संयंत्रों के वित्तीय पुनर्गठन, कर्ज प्रबंधन और प्रस्तावित ग्रीन स्टील ट्रांजिशन की दिशा में…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से सदर थाना पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग और गश्ती अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खुलेआम नशा करने वालों, बेवजह जमावड़ा लगाने वालों और संदिग्ध तरीके से घूम रहे युवकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई टीमों ने संभाला मोर्चा यह पूरी कार्रवाई सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी की अगुवाई में की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों के किनारे, सुनसान रास्तों और संवेदनशील…

Read More

नई दिल्ली : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भारतीय कैप्टन स्मित मछ्छर पर को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कॉकपिट में अचानक शुरू हुई खूनी झड़प फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा…

Read More