Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज
- मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल
- प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां
- मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित
- टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार
- खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
- हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार
- बोनस से भरेगी झोली, जमशेदपुर ब्लड बैंक में 18% पर मुहर, ₹1.15 लाख तक मिलेगा भुगतान
Author: ARVIND SINGH
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत एक चालक की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत अधिकारियों और चालक की आत्मा की शांति तथा उनके…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में गुरुवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में चर्चा और श्रद्धा का माहौल बना दिया। सतगावां प्रखंड के जामुनटोली गांव में एक किसान के खेत से जुताई के दौरान शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते खेत पूजा-अर्चना का केंद्र बन गया। किसान अजीत यादव अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान हल जमीन के अंदर किसी ठोस वस्तु से टकरा गया। जब उस स्थान की खुदाई की गई तो…
रांची: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद राज्य के 1018 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। 29 जून को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालयों और कक्षा 6…
जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान को लेकर ग्रामीणों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट होकर रैली के रूप में जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। हाथों में विरोध संबंधी तख्तियां लिए ग्रामीणों ने खनन परियोजना को रद्द करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मौजा कांकु में लगभग 5.90 एकड़ जमीन पर पत्थर खदान स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। उनका कहना है कि यदि यहां खनन कार्य शुरू होता है तो गांव का पर्यावरण प्रभावित होगा…
जमशेदपुर: जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ और बाइक रैली को रवाना किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 जून से 25 जून तक नशापान के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशा…
जमशेदपुर पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 10 जून को रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोप है कि आशु कर्मकार और उसके साथियों ने समीर नाग, सन्नी गुप्ता और विकास तांति के साथ मारपीट की थी तथा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद कदमा थाना…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। सिटी एसपी ने बताया कि 10 जून को रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आशु कर्मकार और उसके सहयोगियों ने उसके साथ मारपीट की और जान लेने की नीयत से…
जमशेदपुर: कोल्हान में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर चांडिल में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चाकुलिया में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र स्थित लावा कुटाम पंचायत के वनडीह टोला में गुरुवार देर रात एक जंगली हाथी आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। ग्रामीणों के अनुसार हाथी ने…
जमशेदपुर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पहल शुरू की है। जिला मुख्यालय से उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देगा। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि नशा किसी भी परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देता है। इसका सीधा प्रभाव बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार की अन्य आवश्यकताओं…
जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ बीते 12 वर्षों में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है, जिससे…










