Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में चाय स्टॉल पर सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरातफरी; बाल-बाल बचे लोग
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: भारत में न पहले हुआ ऐसा सत्ता परिवर्तन, न भविष्य में होगा!
- साहिबगंज में सड़क नहीं, गर्भवती को खाट पर 4 KM ढोया! गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, सिस्टम पर उठे सवाल
- धनबाद में कोयला चोरी पर शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी, ड्रोन से भी निगरानी
- सुधा का मजबूत बाजार, मेधा को विस्तार का इंतजार, झारखंड के डेयरी ब्रांड की राह में क्या हैं चुनौतियां?
- स्टील एक्सप्रेस पर पथराव, डी-6 कोच में बैठे जमशेदपुर के युवक के सिर में गंभीर चोट
- चांडिल डकैती कांड में चौंकाने वाला खुलासा, डिलीवरी बॉय ने ही डकैतों को बताया था उमंग चौधरी का घर
- नम आंखों से हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन, रजरप्पा में निभाई संताल परंपरा
Author: ARVIND SINGH
दीपावली के लिए रखे पटाखों से आग भड़कने की आशंका, दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चूना भट्ठी पुल के बगल स्थित एक चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने से इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पति-पत्नी चलाते थे चाय स्टॉल, दुकान में ही था रहने का ठिकाना जानकारी के मुताबिक, चाय स्टॉल का संचालन पति-पत्नी मिलकर करते थे। दुकान में ही…
फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं का किया जिक्र, बोले- सत्ता बदलने से समस्याओं का समाधान नहीं होता नागपुर में RSS के विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक आंदोलनों और विदेशी प्रभाव को लेकर रखे विचार नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर सत्ता परिवर्तन और दुनिया के विभिन्न देशों में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को नागपुर में आयोजित संघ के विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने फ्रांस, बांग्लादेश, नेपाल और अल्बानिया की घटनाओं का उल्लेख किया। भागवत ने कहा कि दुनिया…
प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने बुलाई 108 एंबुलेंस, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण गांव तक नहीं पहुंच सका वाहन। ग्रामीणों ने खाट पर लादकर गर्भवती को पहुंचाया दूसरे गांव, फिर टोटो से अस्पताल ले जाने की हुई व्यवस्था। साहिबगंज: झारखंड में विकास के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां करती है। कहीं सड़क नहीं होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है, तो कहीं एंबुलेंस गांव तक पहुंचने से पहले ही रुक जाती है। साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में एक गर्भवती महिला…
धनबाद : कोयला चोरी, अवैध खनन और गैरकानूनी ढुलाई रोकने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बीसीसीएल इकाई ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार, 19 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियान में जिले के 14 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी और तलाशी ली गई। इस दौरान करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला तथा लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। एरिया-4 में अवैध खनन के एक मुहाने की भराई भी कराई गई। सीआईएसएफ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से चलाया गया। जमीनी तलाशी के साथ ड्रोन निगरानी, गश्त और वाहनों…
रांची : झारखंड का अपना डेयरी ब्रांड ‘मेधा’ बड़े बाजार तक पहुंच बनाने की संभावनाएं रखता है, लेकिन इस संभावना को मजबूत कारोबार में बदलने के लिए दूध संग्रह से लेकर बिक्री तक कई मोर्चों पर काम करने की जरूरत है। पड़ोसी बिहार के स्थापित ब्रांड ‘सुधा’ से तुलना में अनुभव, वितरण नेटवर्क और उपभोक्ताओं तक पहुंच का अंतर सामने आता है। मेधा के विस्तार का सवाल किसानों की आय और स्थानीय डेयरी अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है। पुराने भरोसे के सामने नई पहचान की चुनौती सुधा के पीछे चार दशक से अधिक का अनुभव है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव…
जमशेदपुर : हावड़ा से टाटानगर आ रही स्टील एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक के लिए यात्रा उस समय दर्दनाक हो गई, जब बाहर से फेंका गया पत्थर उनके सिर में आ लगा। घायल की पहचान जमशेदपुर के मानगो स्थित कुंवर बस्ती निवासी 28 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें झाड़ग्राम स्टेशन पर उतारकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चलती ट्रेन में हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पत्थर फेंकने वाले की पहचान और घटना की परिस्थितियों के बारे…
घाघीडीह जेल में अपराधियों से हुई थी राहुल महतो की मुलाकात, लूटे गए 24 लाख के गहने बरामद; खरीदार समेत दो गिरफ्तार चांडिल : चांडिल बाजार बस स्टैंड के समीप पूर्व आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी कंपनी में घर-घर कूरियर पहुंचाने का काम करने वाले स्थानीय युवक राहुल कुमार महतो ने ही उमंग चौधरी के घर को चिन्हित कर डकैतों को बुलाया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल महतो और लूटे गए गहनों के कथित खरीदार त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार को गिरफ्तार किया…
रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की अस्थियों का रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी नदी के पवित्र संगम तट पर विसर्जन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संताल रीति-रिवाजों और विधि-विधानों का पालन करते हुए अपनी मां को अंतिम विदाई दी। अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के बीच वस्त्र भी वितरित किए। मां को अंतिम विदाई देने रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां स्वर्गीय रूपी सोरेन की अस्थियों का कलश लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। यहां प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप दामोदर-भैरवी नदी के संगम तट…
बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग चौक स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स को चोरों ने बनाया निशाना, दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण समेटे; सबूत मिटाने के लिए CCTV का DVR भी ले गए जमशेदपुर : बागबेड़ा में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़ दी और लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। लाल बिल्डिंग चौक स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स में हुई इस चोरी में करीब पांच लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। चोर दो किलो से अधिक चांदी के आभूषणों के साथ दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी…
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के 15 स्थानों पर चला सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर पलामू : दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पलामू पुलिस अलर्ट है। त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को जिले के 15 अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान पुलिस की…










