Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिरसानगर में जुए के अड्डे पर आधी रात पुलिस का धावा, सात लाख नकद बरामद, 15 गिरफ्तार
- चक्रवात से टला राष्ट्रपति का दौरा, अब 4 नवंबर को ओडिशा पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मु
- जमशेदपुर के मौत के कुएं में स्टंट के दौरान बाइक बनी आग का गोला, युवती झुलसी
- महुआ के लड्डू-बिस्कुट से बदलेगी महिलाओं की तकदीर, दलमा से शुरू होगी नई पहल
- कोलकाता-जमशेदपुर रूट पर इलेक्ट्रिक कार से सफर होगा आसान, टाटा के चार्जिंग नेटवर्क से बढ़ेगी सुविधा
- ईचागढ़ लैम्प्स में डूबी किसानों की जमा पूंजी! 1 नवंबर से भूख हड़ताल, आत्मदाह की चेतावनी से हड़कंप
- दीपावली पर पटाखों के लिए सिर्फ दो घंटे, जमशेदपुर में 10 जगह होगी प्रदूषण की निगरानी
- जेटेट के लिए चाईबासा तैयार, 29 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 18,839 अभ्यर्थी
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब सात लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा जुए में इस्तेमाल होने वाले ताश के पत्ते, रजिस्टर और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रकाश नगर स्थित प्रीतपाल के घर में कथित तौर पर जुआ खेलने का सिलसिला चल रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात छापेमारी की। इस दौरान मौके…
दो दिवसीय दौरे पर मयूरभंज में विकास परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास, बादामपहाड़-पूरी एक्सप्रेस को दिखाएंगी हरी झंडी जमशेदपुर : चक्रवात के कारण स्थगित हुआ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा अब 4 नवंबर से शुरू होगा। राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचेंगी। इस दौरान उनका मुख्य फोकस मयूरभंज जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा। पहले यह दौरा 28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 4 नवंबर को पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हेलीकॉप्टर के…
जमशेदपुर : बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के दौरान रविवार रात मौत के कुएं में स्टंट करते समय अचानक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई। इस दौरान स्टंट कर रही युवती झुलसकर घायल हो गई। घटना के बाद मेला परिसर में अफरातफरी मच गई और दर्शकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय मौत के कुएं में स्टंट का प्रदर्शन चल रहा था। तेज संगीत के बीच युवती मोटरसाइकिल से लकड़ी की गोलाकार दीवार पर चक्कर लगा रही थी। इसी दौरान बाइक के…
वन विभाग की योजना से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी, महुआ के पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार बेतला के बाद दलमा में खुलेगा महुआ कैफे, झारखंड के 11 वन्यजीव अभयारण्यों तक विस्तार की योजना जमशेदपुर : झारखंड के जंगलों में बहुतायत में मिलने वाला महुआ अब ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने का माध्यम बनने जा रहा है। महुआ के फूलों से लड्डू, कुकीज, बिस्कुट, केक और अन्य खाद्य उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इस पहल के तहत जमशेदपुर के दलमा वन्यजीव अभयारण्य में जल्द ही महुआ कैफे खोलने की…
देश के 200 शहरों और 180 राष्ट्रीय राजमार्गों तक फैला टाटा मोटर्स का ईवी चार्जिंग नेटवर्क 1000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट और 40 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता, लंबी दूरी की यात्रा को मिलेगा बढ़ावा जमशेदपुर : इलेक्ट्रिक कार से जमशेदपुर से कोलकाता जाने की योजना बनाने वाले वाहन मालिकों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। रास्ते में बैटरी खत्म होने की चिंता, चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता और यात्रा के दौरान रुकने की योजना इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं। ऐसे में देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार लंबी दूरी…
फिक्स्ड डिपॉजिट, आरडी और सेविंग खातों की मियाद पूरी, फिर भी वर्षों से भुगतान के लिए भटक रहे खाताधारक स्वर्णरेखा परियोजना और चांडिल डैम के विस्थापित किसानों के भी पैसे फंसे, प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ लैम्प्स में जमा पूंजी का भुगतान नहीं होने से नाराज खाताधारकों और जनप्रतिनिधियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को चौका थाना के सामने स्थित ट्राइडेंट होटल में आयोजित बैठक में 1 नवंबर से ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों…
जमशेदपुर : दीपावली पर पटाखे जलाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय और आवाज से जुड़े नियम जानना जरूरी है। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के दिशा-निर्देशों के अनुसार दीपावली और गुरुपर्व पर रात आठ से दस बजे तक ही आतिशबाजी की अनुमति होगी। तय समय के बाहर पटाखे चलाने और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है। त्योहार के दौरान जमशेदपुर और आसपास करीब दस स्थानों पर वायु तथा ध्वनि प्रदूषण की निगरानी भी की जाएगी। हवा की गुणवत्ता के अनुसार मिलेगी अनुमति पर्षद के निर्देशों के मुताबिक, राज्य के जिन शहरी इलाकों में…
चाईबासा : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की निगरानी तेज कर दी है। एक नवंबर को जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर कुल 18,839 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और परीक्षा संचालन से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई है। प्रशासन का जोर परीक्षा को व्यवस्थित, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने पर है। तैयारियों की समीक्षा, केंद्राधीक्षकों को निर्देश उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी केंद्राधीक्षकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों…
दुनिया भर के हजारों अखबारों और पत्रिकाओं के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा ‘अक्षर संवाद’, मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक पढ़ने की सुविधा 60 से अधिक भाषाओं और 40 से ज्यादा श्रेणियों में डिजिटल प्रकाशनों का विशाल संग्रह, Magzter GOLD के जरिए भी मिलती है पढ़ने की सुविधा जमशेदपुर : ‘अक्षर संवाद’ के पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण और खुशखबरी भरी जानकारी है। अब आपका पसंदीदा अखबार दुनिया के प्रमुख डिजिटल न्यूज़स्टैंड प्लेटफॉर्म Magzter.com पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही पाठकों को डिजिटल माध्यम से अखबार तक पहुंचने का एक और विकल्प मिलेगा। इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते…
आदरडीह स्थित SM Steel परिसर के पास छापेमारी, प्रशासन को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हुए चालक ओवरलोड बालू ढुलाई से ग्रामीणों में आक्रोश, वार्ड सदस्य की मौत के बाद उठी थी बालू परिवहन पर रोक लगाने की मांग सरायकेला-खरसावां : स्वर्णरेखा नदी से बालू खनन और ओवरलोड परिवहन को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में 25 अक्टूबर की सुबह तिरुलडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह स्थित SM Steel परिसर और उसके आसपास छापेमारी की गई। इस दौरान बालू लदे छह हाइवा जब्त किए गए। प्रशासन की टीम को देखते ही…









