Author: ARVIND SINGH

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को मिले पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा कर दिया है। सोमवार को जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह हत्या पूर्व की आपसी रंजिश का परिणाम थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि 31 जुलाई को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने की…

Read More

मुंबई/जमशेदपुर: टाटा ग्रुप इंटर-कंपनी चैम्पियनशिप 2026 में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेस और टेबल टेनिस दोनों प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल कर अपनी खेल परंपरा को नई ऊंचाई दी है। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक मुंबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में टाटा ग्रुप की आठ कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया। टाटा स्टील की टीम ने दोनों खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस शानदार सफलता के साथ कंपनी ने एक बार फिर साबित…

Read More

जमशेदपुर: छात्रों को कानून और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सोमवार को सुंदरनगर क्षेत्र में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा की मोबाइल विधिक जागरूकता वैन सुंदरनगर पहुंची और विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय, सुंदरनगर तथा जयपाल सिंह मुंडा…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) में सोमवार को आयोजित एक समारोह में 34 वर्षों तक समर्पित सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ कर्मचारियों आर. श्रीनिवासन और लिम्सा हरपाल को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके लंबे कार्यकाल, निष्ठा और जूलॉजिकल पार्क के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की गई। आर. श्रीनिवासन ने वर्ष 1992 से फील्ड एसोसिएट के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। उन्होंने जूलॉजिकल पार्क के निर्माण, रखरखाव और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, लिम्सा हरपाल ने पशु चिकित्सा अस्पताल में कार्य करते हुए बीमार और घायल वन्यजीवों तथा पक्षियों की देखभाल…

Read More

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात श्रमिक नेता स्वर्गीय माइकल जॉन की 49वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर सुबह और शाम दो चरणों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यूनियन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए। सुबह 7 बजे यूनियन के पदाधिकारी सबसे पहले बिष्टुपुर के सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित माइकल जॉन की समाधि पर पहुंचे। वहां कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर: भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) और शहर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था गीता थियेटर के बीच नई साझेदारी की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बाराद्वारी स्थित गीता थियेटर प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में MY Bharat के जिला युवा अधिकारी मोन्टू पतर ने गीता थियेटर के युवा कलाकारों को संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और युवाओं की भागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर: महान श्रमिक नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद माइकल जॉन की पुण्यतिथि पर सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों और माइकल जॉन के परिजनों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुई, जहां यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य एकत्रित हुए। सभी ने माइकल जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके श्रमिक हितों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। इसके बाद यूनियन के सभी सदस्य बस…

Read More

चतरा: झारखंड-बिहार सीमा पर सक्रिय शराब तस्करों के खिलाफ चतरा :पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये मूल्य की 3,700 बोतल विदेशी शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। तस्करों ने शराब की खेप को धान के भूसे के नीचे छिपाकर बिहार भेजने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब चतरा के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है।…

Read More

सरायकेला: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईचागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। सोमवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिव प्रकाश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और बीट पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है। जिले में अब QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस गश्त को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है, ताकि अपराधों पर तेजी से नियंत्रण के साथ आम लोगों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। नई व्यवस्था के तहत पूरे जिले को 206 बीट क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इनमें शहरी क्षेत्र में 102 और ग्रामीण क्षेत्र में 104 बीट शामिल हैं। प्रत्येक बीट…

Read More