
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी एमडी आफताब आलम की कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 अगस्त की रात कंटेनर यार्ड के पास हुई गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुरुआती इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कोलकाता रेफर किया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आफताब की मौत की खबर जैसे ही जमशेदपुर पहुंची, मुस्लिम बस्ती समेत आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग बर्मामाइंस थाना पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने सड़क को जाम किया और टायर जलाकर विरोध जताया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर थाना परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
जानकारी हो 2 अगस्त की रात कंटेनर यार्ड के पास अपराधियों ने आफताब आलम को गोली मार दी थी। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। अब उनकी मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
Trending
- बांकीपुर में जन सुराज का उदय: ढहा भाजपा का किला, पीके की हुई प्रचंड जीत
- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर बढ़ी उम्मीदें, लंबित जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई
- चाईबासा में महिला से बैग छीनने वाले दो बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद
- चाईबासा हत्याकांड का खुलासा: दोस्त समेत 6 गिरफ्तार, युवक की हत्या कर शव के किए थे टुकड़े
- जेपीएससी पेपर लीक मामले पर जेएलकेएम का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग
- नेमरा में उमड़ा जनसैलाब, पहली पुण्यतिथि पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि
- सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार फिलहाल टला, पत्नी रिया की पैरोल पर टिकी परिवार की निगाहें
- जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, तीन बदमाश और एक सुनार गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद