Spread the love
जमशेदपुर: प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओलिडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोलकाता के रास्ते एक युवक जमशेदपुर में प्रतिबंधित दवाइयों की खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही डीएसपी पटमदा बचन देव कुजूर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओलिडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 6 में छापेमारी की। इस दौरान जीशान अहमद नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इन दवाइयों को अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और इस पूरे अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version