Spread the love

बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के रूप में पटना पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के अगले मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे आगे बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके नाम की सिफारिश की है, जिससे उनका दावा मजबूत माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा के पिछले फैसलों को देखते हुए किसी नए चेहरे को सामने लाकर चौंकाने की संभावना भी बनी हुई है। श्रेयशी सिंह दूसरे नम्बर पर रेस मे है।

सम्राट चौधरी कुशवाहा समुदाय से आते हैं, जो पिछड़ी जातियों में यादवों के बाद बड़ा वर्ग माना जाता है। इसी समुदाय से प्राणपुर की विधायक निशा सिंह का नाम भी चर्चा में है, और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के नजरिए से पार्टी यह विकल्प भी चुन सकती है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version