जमशेदपुर: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का असर शुक्रवार सुबह से ही देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख बाजार बंद रहे, जबकि सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की आवाजाही कम रही। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतरे तथा कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। इधर, सुबह ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. हालांकि अब तक शहर के किसी भी हिस्से से हिंसा या तोड़फोड़ की खबर नहीं मिली है। सुबह से ही परसुडीह, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, मानगो, सिदगोड़ा और अन्य इलाकों में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए। कई स्थानों पर खुली दुकानों को बंद कराया गया, जबकि कुछ जगहों पर ऑटो और अन्य वाहनों को भी रोका गया। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में भी बंद का असर स्पष्ट दिखाई दिया, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
प्रदर्शन के दौरान बंद समर्थकों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका है। इसी मांग को लेकर एनडीए ने बंद का आह्वान किया था। बंद को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नए एसएसपी ने भी देर रात शहर के प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Trending
- टाटा पावर और IIT बॉम्बे के बीच रणनीतिक साझेदारी, स्वच्छ ऊर्जा और एडवांस पावर टेक्नोलॉजी में नवाचार को मिलेगी रफ्तार
- लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजी डिमना लेक की पहचान, जमशेदपुर की जल विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान
- रामतीर्थ में विधायक सोनाराम सिंकु ने की शिव आराधना, झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- JPSC के बाद अब JSSC-CGL परीक्षा भी रद्द, 24 दिन के छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला
- राजस्व संग्रहण में कई विभाग पीछे, तय लक्ष्य के मुकाबले धीमी प्रगति; डीसी ने अफसरों को तेजी लाने की दी हिदायत
- तिरुलडीह में अवैध बालू का खेल, 300 का चालान- 700 सीएफटी की ढुलाई
- टेंडर और ठेकेदार तय, फिर भी ठप है कुकड़ू-ईचाडीह सड़क निर्माण
- नवादा में दिल दहला देने वाली वारदात, एक कमरे में मां और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा सनसनी


