📰 अक्षर संवाद | जमशेदपुर
जुगसलाई में झोला छाप डॉक्टर गिरफ्तार, नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक झोला छाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रूप से नशीली दवाइयों के कारोबार का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार, जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित पटनहिया मोहल्ला में छापेमारी कर आरोपी मो. मुमताज अहमद (55 वर्ष) को उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। वह बिना किसी वैध डिग्री के डॉक्टर बनकर इलाज के नाम पर नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं, जिनमें कफ सिरप की दर्जनों बोतलें और सैकड़ों नशीली टैबलेट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन दवाइयों को स्थानीय युवाओं को नशे के लिए ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।
इ
बढ़ती चिंता
जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में झोला छाप डॉक्टरों का नेटवर्क लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में हजारों फर्जी डॉक्टर सक्रिय हैं, जो लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिना प्रमाणित डॉक्टरों से इलाज न कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।