Spread the love

जमशेदपुर: आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से यूनियन प्रांगण में समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने टाटा साहब की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, ईआर हेड सौमिक रॉय, एलेन जोसेफ, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

इससे पूर्व टाटा मोटर्स के ग्राम विकास केंद्र परिसर में महामंत्री आरके सिंह और ईआर हेड सौमिक रॉय ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एलेन जोसेफ, बाबूलाल, ग्राम विकास केंद्र के कर्मचारी, यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

इस मौके पर आरके सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश लगातार प्रगति कर रहा है। इसी क्रम में टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों, समाज और देश के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है।

आरके सिंह ने कहा कि आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से संस्थान की प्रगति, संविधान की रक्षा और देश की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन और प्रबंधन मिलकर कंपनी, कर्मचारियों और समाज के हित में कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी भावना से काम करते रहेंगे। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version