
जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जुगसलाई नया बाजार कृषि उत्पादन बाजार समिति हाट परिसर में गणेश हनुमान मंदिर के समीप भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर-15 की वार्ड पार्षद सुरेंद्र कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रगान से पहले उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाया। लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर दीपक कुमार दिवाकर, गुप्ता चाचा, निर्मला देवी, मनोज साहू (कारी), मनोज कुमार साहू, पप्पू शर्मा, दीपक साहू, राजेश ठाकुर, धीरज प्रसाद, राम जयसवाल, राहुल शर्मा, उमेश दुबे, अनिल रजक, वीरेंद्र साहू, मोहन मित्तल, जगजीत सिंह रेखी (लक्की), असलम गद्दी, इंजमाम गद्दी, दीपक साहू (पप्पू), डब्लू रजक समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।