Spread the love
जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाबासा में बुधवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में अधेड़ के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान गाड़ाबासा निवासी 55 वर्षीय बंटी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंटी सिंह किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी राहुल नामक युवक ने उन पर अचानक चापड़ से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version