Spread the love

लाल निशान पर खुला बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा!

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 243 अंक और निफ्टी 88 अंक गिरकर खुला। निफ्टी 24,000 के स्तर से नीचे फिसला, मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों से बाजार में बिकवाली।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर आज यानी गुरुवार को ब्रेक लगता नजर आ रहा है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और ऊंचे स्तरों पर हुई मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 243 अंकों की गिरावट के साथ 77,319 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और 88 अंक टूटकर 23,909 के स्तर पर खुला। निफ्टी का 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलना निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version