जमशेदपुर। लौहनगरी में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार से सजी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा स्थलों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। कई स्थानों पर पंडितों द्वारा सामूहिक रूप से कथा वाचन कराया गया, जहां महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा से पूजा संपन्न की। पूजा के दौरान महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती नजर आईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवी बन गया।
पंडित शिवदानी पांडे ने बताया कि वट सावित्री व्रत हिंदू परंपरा में पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार सावित्री ने अपने तप और समर्पण से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। इसी आस्था के साथ महिलाएं यह व्रत रखती हैं।
शहर के मंदिरों और पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर परिवार की खुशहाली और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
Trending
- पुतला दहन पर झारखंड में बवाल, तीन जिलों में 1000 से ज्यादा लोगों पर FIR, कई नामजद
- मध्य प्रदेश में हत्या के आरोपी से 75 लाख मांगने का आरोप, कटनी CSP नेहा पचिसिया निलंबित; दफ्तर-स्टाफ रूम सील
- गोलमुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, बिजली के पोल से टकराई बाइक
- सरायकेला: आदित्यपुर में RKFL कर्मी ने कनपटी में मारी गोली, कमरे से शव बरामद; देसी कट्टा मिला
- पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, खून के निशानों ने खोला राज; झाड़ियों में शव छिपाने की कोशिश
- कांड्रा में दो लापता युवकों के शव बरामद, जमीन में दफन मिले; हत्या की आशंका
- रांची स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 312 बेटिकट यात्री पकड़े, 425 मामलों में वसूला जुर्माना
- गुरुद्वारों से गूंजा अलर्ट, सरहदी गांवों के बच्चों पर ISI की नजर



