Spread the love

 

जमशेदपुर के मानगो इलाके में राशन वितरण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आजाद नगर रोड नंबर-1 स्थित राशन दुकान पर सोमवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जहां भारी अव्यवस्था के बीच जमकर हंगामा हुआ। सोमवार सुबह जैसे ही लोग राशन लेने के लिए केंद्र पहुंचे, वहां भीड़ और अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि भीड़ बढ़ने के बावजूद दुकानदार और कर्मचारी व्यवस्था संभालने में नाकाम रहते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि लोगों को भगाने के लिए लाठी-डंडों के इस्तेमाल के आरोप भी लगाए गए हैं, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। राशन लेने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद सभी को राशन नहीं मिल पाता। सोमवार को भी जब लोगों को बताया गया कि सभी को राशन नहीं मिलेगा, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते केंद्र के बाहर हंगामा शुरू हो गया।
स्थिति बिगड़ती देख मामले की सूचना मानगो थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और राशन दुकान के कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की
error: Content is protected !!
Exit mobile version