Spread the love

नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर। 
 महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था फूलोझानो के द्वारा डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में 20 मई 2026 को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में शहरवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जो मानव सेवा एवं समाज के प्रति लोगों की जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version