Spread the love

जमशेदपुर: शहर के डिमना लेक में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा गया। यह मामला बोड़ाम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राथमिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है, ताकि गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना का परिणाम है।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version