Spread the love
पलामू :
मेदिनीनगर रामनवमी पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सोशल मीडिया पर पलामू पुलिस की कड़ी निगरानी जारी रहेगी इसी संदर्भ में पलामू एस पी रिश्मा रमेशन ने कारवाई करते हुये  पांच व्यक्तियों पर  विधिसम्मत कार्रवाई की है जिसमें एक नाबालिग शामिल है।रामनवमी पर्व को लेकर पलामू पुलिस ने संवेदन सील जगहों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती के साथ साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है अधिकांश जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है 
रामनवमी पर्व-2026 के मद्देनजर पलामू जिला पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी  है। इसी क्रम में पुलिस के साइबर थाना द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष नजर बनाए हुए है  प्रायः यह देखा जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) एवं इंस्टाग्राम पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर अथवा अनजाने में भड़काऊ एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट साझा किए जाते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसी संदर्भ में साइबर थाना द्वारा सतत निगरानी के दौरान कुल पांच (05) व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जिनके द्वारा आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री पोस्ट/शेयर की गई थी। इन सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। उक्त पांच व्यक्तियों में एक नाबालिग भी शामिल है। 
साथ ही, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा पोस्ट/शेयर किए गए आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो को चिन्हित करते हुए उनके आईडी को हटाने (TakeDown) हेतु झारखंड पुलिस मुख्यालय एवं संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों (Meta) से पत्राचार किया गया है।
नोटिस प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने हेतु सख्त चेतावनी दी गई है।
पलामू पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील
रामनवमी पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कोई प्रयास न करें। जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जा रही सभी गतिविधियों पर पुलिस की सतत निगरानी है। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) एवं इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक संदेश अथवा अफवाह प्राप्त होने पर इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें। शांति समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों का पालन करें एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सभी नागरिक आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति के साथ इस पर्व को मनाएं।
error: Content is protected !!
Exit mobile version