
एस के पाण्डेय/नई दिल्ली: हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्राचीन और आध्यात्मिक ध्रुपद परंपरा के अनन्य साधक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। 13 अगस्त 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
हिन्दुस्तानी संगीत के ध्रुपद क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और अमूल्य योगदान तथा संगीत साधना को राष्ट्रीय फलक पर मिली इस स्वीकृति से संपूर्ण कला और संगीत जगत में अपार हर्ष एवं गौरव का माहौल है।