Spread the love

जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर साकची गोलचक्कर के पास टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सौजन्य से सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद के रूप में शर्बत और चना घुघनी का लाभ उठाया।
शिविर में आने वाले भक्तों के लिए न सिर्फ खान-पान की व्यवस्था की गई, बल्कि प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे जुलूस में शामिल लोगों को राहत मिली। सेवा शिविर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और सभी ने आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनके साथ एच एस सैनी, एस एन सिंह, एमके सिंह, अनिल शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार और आरके सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष रवि सिंह, महामंत्री अजय सिंह बब्बू, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चौधरी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
शिविर में पहुंचे अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
आरके सिंह ने कहा कि शहर की जनता और जिला प्रशासन सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं और भगवान श्रीराम से सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की।
वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर हमेशा से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने के लिए जाना जाता है, और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version