इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार एक छात्र-छात्रा को चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। योजना के तहत हर वर्ष राज्यभर से 5,000 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक जिले से अधिकतम 400 विद्यार्थियों के चयन का प्रावधान है। साथ ही छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। छात्रवृत्ति का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक वार्षिक परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। जैक ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
Trending
- डिमना में पाइपलाइन निर्माण के दौरान करंट से मजदूर की मौत, साथी को बचाने गया श्रमिक भी झुलसा
- टाटा स्टील फाउंडेशन ने मलेरिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को दिया मजबूत सहयोग
- देवघर:APK फाइल भेजकर लोगों को बनाते थे शिकार, 5 आरोपी गिरफ्तार
- जमशेदपुर: VB-GRAMG और ग्रामीण आवास योजनाओं की समीक्षा, हर पंचायत में 20 और हर गांव में कम से कम 5 योजनाएं संचालित करने का निर्देश
- जमशेदपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
- मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 जुलाई को, सफल विद्यार्थियों को चार वर्षों तक मिलेगा आर्थिक सहयोग
- खासमहल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से भिड़ा ट्रक
- बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर, रांची से हुआ था गिरफ्तार


