Spread the love

गुवा/चाईबासा
 विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक सोनाराम सिंकु ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया।इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका कामिनी दुबे, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम देवी, सोमनाथ सिंकु, मथुरा लागुरी, राजू हेंब्रम, बबलु गोप, आफताब आलम, संतोष नाग, विजय नायक, रोशन पान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
error: Content is protected !!
Exit mobile version