Spread the love

चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा स्थित सुरक्षा बल के कैंप में पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन 210 के कांस्टेबल राकेश कुमार की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कांस्टेबल राकेश कुमार कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद सुरक्षा बल के जवानों में शोक की लहर है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version