Spread the love

जमशेदपुर के उलीडीह ओ.पी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि 30 मार्च 2026 को डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, रखाल कुम्भकार, विकास महतो और राहुल सिंह सरदार ने मिलकर विक्रम सिंह उर्फ विक्की को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। इस हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 अप्रैल को सभी चार आरोपियों—कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, रखाल कुम्भकार, राहुल सिंह सरदार और विकास महतो—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले से साजिश रची और हत्या के इरादे से फायरिंग की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम और 8 एमएम की जिंदा गोलियां, साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version