Spread the love

जमशेदपुर: भुईयांडीह मैदान में आयोजित चार दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन आज विधिवत मंत्रोच्चारण, हवन और दीक्षा संस्कार के साथ संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ भी अंतिम दिन कार्यक्रम में शामिल हुए और यज्ञ में आहुति अर्पित की।
इस दिव्य आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं, माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे महायज्ञ के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
महायज्ञ के दौरान विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार आहुतियां अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने इस तरह के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने वाला बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version