Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
Author: ARVIND SINGH
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर मैदान में रविवार देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान गौतम मुंडा पर धारदार हथियार और पत्थरों से हमला किया…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रबदा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान साधु बैठा के 12 वर्षीय पुत्र रौशन बैठा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी चाचा ने किसी कारणवश मासूम पर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात डेली कलेक्शन का काम कर घर लौट रहे एक युवक पर चापड़ से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। हमले में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल अभिषेक गिरी ने पुलिस को बताया कि वह मानगो क्षेत्र से डेली कलेक्शन का कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टाउन हॉल के समीप वह एक परिचित…
जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद के विद्यापति परिसर में रविवार को परिषद की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में परिषद के 356 आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा, पूर्व अध्यक्षों एवं अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महाकवि विद्यापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।स्वास्तिवाचन पंडित विपिन झा ने किया, जबकि भगवती वंदना शंकर झा ने प्रस्तुत की। मंच संचालन राजेश कुमार झा (सिदगोड़ा) और कार्यवाही लेखन गोपाल चंद्र झा (आदित्यपुर) ने किया। सहायक महासचिव शिव चंद्र झा ने…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित स्वदेशी कार्यालय में रविवार को पर्यावरण पहल (स्वदेशी जागरण मंच संबद्ध) की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई और जुलाई, अगस्त तथा सितंबर माह के दौरान 600 पौधरोपण एवं जनजागरण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण पहल के संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि देशभर में कई संगठन और सरकारें पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब सभी पर्यावरण हितैषी…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने अवैध रत्न तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से करीब 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना बरामद किया है। जब्त किए गए पन्ना की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा रविवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में किया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बहरागोड़ा बस स्टैंड के आसपास पन्ना की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना की गंभीरता…
जमशेदपुर: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित बाजार का है, जहां शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने करीब 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बदमाश देर रात बाजार पहुंचे और सुनसान का फायदा उठाते हुए दुकानों के शटर व ताले तोड़कर अंदर…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात देकर अंतिम चार में जगह बना ली। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह छठा मौका है जब अर्जेंटीना की टीम विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची है। मैच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 112वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर मैच का रुख अपने पक्ष में कर लिया। इसके बाद टीम ने तीसरा…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित डिमना की जयपाल कॉलोनी में शनिवार शाम पाइपलाइन बिछाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पीएचईडी विभाग की जलापूर्ति परियोजना के तहत श्री श्री मनोकामना शिव दुर्गा मंदिर के समीप चल रहे कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे दूसरे मजदूर भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और काम तत्काल रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था। इसे बाहर निकालने…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर टाटा स्टील फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस समन्वित प्रयास के तहत, मानसी ब्लॉक समन्वयक खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में होने वाली ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकों और चिकित्सा प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकों में मलेरिया स्क्रीनिंग कैंपों की योजना बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जिला स्तर पर भी योजना और इसके क्रियान्वयन को मजबूत करने के लिए फाउंडेशन लगातार सिविल सर्जन और जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी…
