Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ₹1 करोड़ के इनामी माओवादी आकाश ने छोड़ा जंगल, दबाव में तोड़ा संगठन से नाता
- दिनदहाड़े अपहरण से आदित्यपुर में सनसनी, हथियारबंद बदमाश कार से युवक को जबरन उठा ले गए
- अवैध बालू पर बड़ा एक्शन! बराबाजार में संयुक्त छापेमारी, 600 CFT बालू लदी लॉरी जब्त; चालक फरार
- पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! महिला और बेटी से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
- पार्टी बदली तो 10 साल का बैन! कपिल सिब्बल के प्रस्ताव से गरमाई सियासत, CJP ने किया समर्थन
- धौनी-सुदेश महतो के घर भी पहुंचा सांप! रांची में ‘आतंक’, हर दिन 10 तक रेस्क्यू कॉल
- 100 साल की उम्र में भी समाजसेवा का जज्बा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने मृत्यु के बाद चिकित्सा विज्ञान को समर्पित किया शरीर
- देश के शीर्ष 100 अमीरों में चमके रूंगटा बंधु, 40 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ बनाई खास पहचान
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जनसमस्याओं के समाधान के लिए अब लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन 15 सितंबर से ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा शुरू करने जा रहा है। उपायुक्त राजीव रंजन समाहरणालय में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान नागरिकों के लिए WhatsApp नंबर भी जारी किया जाएगा। WhatsApp पर शिकायत, सीधे प्रशासन तक पहुंचेगी ‘अबुआ मित्र’ के जरिए नागरिक अपने मोबाइल से WhatsApp पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सेवा को आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर शिकायत से…
पटमदा : प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा, पटमदा में ‘मार्च फॉर साइंस’ कार्यक्रम के तहत विज्ञान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। बैक थ्रू साइंस सोसाइटी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय से लेकर गांव तक ह्यूमन चेन बनाकर लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया। अंधविश्वास छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अंधविश्वास, ओझा-गुनी प्रथा और झाड़-फूंक जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। छात्राओं ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और किसी भी बात को बिना जांचे-परखे स्वीकार नहीं करने का…
जमशेदपुर : लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दृष्टिबाधित नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत शनिवार को पुराना बाराद्वारी स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ परिसर में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं जरूरी सुविधाएं शिविर में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह तथा निर्वाचन विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाताओं को पंजीकरण से संबंधित प्रक्रिया समझाने के साथ आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्रों के बारे…
सरायकेला : चांडिल डैम के कारण विस्थापन का सामना कर रहे परिवारों की समस्याओं और मांगों को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित विस्थापित समन्वय मंच की गांव-गांव संवाद यात्रा नीमडीह प्रखंड की गुंडा पंचायत स्थित सीमा गांव में संपन्न हुई। दो चरणों में चली इस यात्रा के माध्यम से मंच के प्रतिनिधियों ने कुल 116 विस्थापित गांवों और 13 पुनर्वास स्थलों तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। दो चरणों में पूरी हुई व्यापक यात्रा संवाद यात्रा का पहला चरण 25 से 27 अगस्त तक आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे चरण के तहत 7 से…
नीलाम्बर पिताम्बरपुर : नीलाम्बर पिताम्बरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत राजहारा के सेमरिया खाला में स्वास्थ्य सहिया चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। दर्जनों ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो-तीन माह से चयन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक किसी का अंतिम चयन नहीं हो सका है। पोषक क्षेत्र के बाहर के लोगों को शामिल करने का आरोप ग्रामीणों के अनुसार, पिछली बार आयोजित आमसभा में पोषक क्षेत्र के बाहर के लोगों को शामिल किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के…
नीलाम्बर पिताम्बरपुर : गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पलामू में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम ‘आरम्भिका-2026’ का छठा और अंतिम दिन ज्ञान, नवाचार, संचार कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, तनाव प्रबंधन, संचार कौशल, संस्कृति और तकनीकी नवाचार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। MOOCs, NPTEL और SWAYAM से बढ़ाएं ज्ञान और क्रेडिट आंतरिक वक्ता डॉ. योगेश प्रजापति ने MOOCs, NPTEL और SWAYAM जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की उपयोगिता समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इन माध्यमों से वे अपनी पढ़ाई के साथ अतिरिक्त तकनीकी ज्ञान…
पटना: बिहार में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वर्तमान डीजीपी विनय कुमार का दो साल का कार्यकाल 13 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। ऐसे में नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति को लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए डीजीपी की दौड़ में फिलहाल प्रीता वर्मा, भृगु श्रीनिवासन, जितेंद्र सिंह गंगवार, जितेंद्र कुमार और कुंदन कृष्णन के नाम सबसे अधिक चर्चा में बताए जा रहे हैं। गृह विभाग ने तैयार किया अफसरों का पैनल नए डीजीपी के चयन के लिए गृह विभाग के स्तर से…
नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने सरकारी आवास को लेकर राजनीतिक विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित इस आवास को भाजपा लंबे समय से कथित ‘शीशमहल’ बताकर आम आदमी पार्टी को घेरती रही है। अब दिल्ली विधानसभा की समिति द्वारा इसके प्रस्तावित निरीक्षण से पहले नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा को खुली चुनौती देकर मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। विधानसभा समिति करेगी आवास का निरीक्षण जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा की एक समिति पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का निरीक्षण करने वाली है। इस प्रस्तावित…
रांची : झारखंड में कैंसर मरीजों के इलाज को लेकर राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। प्रस्ताव के मुताबिक राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा छह मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन सेंटर और डे-केयर सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन मरीजों को मिलने की उम्मीद है, जिन्हें कैंसर के इलाज के लिए बार-बार रांची या राज्य के बाहर जाना पड़ता है। खासकर कीमोथेरेपी जैसी नियमित प्रक्रिया जिला स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों…
मुंबई : साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। इसी बीच फिल्म के निर्माता और संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने समीक्षकों को खुली चुनौती देकर चर्चा को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि समीक्षक चाहें तो फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी समीक्षा के जरिए इसकी “स्पिरिट” यानी उत्साह और प्रभाव को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। समीक्षकों को दिया सीधा संदेश प्रणय रेड्डी…










