Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहास
- ओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवार
- जमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तार
- झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारी
- गणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायल
- यूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारी
- IIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
- मांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीत
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास शनिवार सुबह खरकई नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग खरकई नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में तैर रहे एक किशोर पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किशोर को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब…
जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ पार्टी की केंद्रीय समिति के कई सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और वर्तमान में चल रही एसआईआर मैपिंग प्रक्रिया में नामों की त्रुटियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी बूथों पर पार्टी स्तर से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में आगामी 2 जून को एक विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय के नेतृत्व…
जमशेदपुर: झारखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने पहली बार आईपीएल की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) के आयोजन की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी लीग के लिए शनिवार को जमशेदपुर में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का चयन किया। झारखंड के क्रिकेट इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही इस लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग में राज्य की कुल छह टीमें हिस्सा…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार स्थित होटल गणगौर के वर्कशॉप में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया और पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के कारण आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्कशॉप में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता था और मजदूर बिना पर्याप्त सेफ्टी के काम करते थे। लोगों का आरोप है कि लापरवाही के कारण ही यह हादसा…
जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सांसद, सभी विधायक, उपायुक्त समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, खनन और खाद्य आपूर्ति समेत कई सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि साल में दो बार दिशा की बैठक कराने का प्रयास किया जाता है ताकि जिले में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो सके और कार्यों को समय पर पूरा कराया जा सके। उन्होंने…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कोवाली क्षेत्र में पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पीडीएस दुकानदार ललित खंडापातर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दुकानदार पर राशन वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पीडीएस दुकानदार द्वारा लंबे समय से राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। इस मामले को लेकर कई बार राशन विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि लाभुकों को समय पर राशन नहीं दिया…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में टाटा लीज नवीकरण को लेकर विस्थापित आदिवासी और मूलवासी परिवारों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर टाटा कंपनी के लीज नवीकरण से पहले विस्थापित परिवारों को उनका अधिकार देने की मांग उठाई है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंच ने 18 मौजा के रैयत खतियानधारी विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र जारी करने, पुनर्वास, रोजगार और जमीन वापसी की मांग की है। इसके साथ ही मंच ने…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़े सुरक्षा कर्मियों को अचानक हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिले के करीब 140 सुरक्षा कर्मियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया और नई एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए और सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से एसबीआई बैंक और एटीएम में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे, लेकिन नई एजेंसी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना…










