Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका
- गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
- एमजीएम में दो अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति पर जांच, वेतन रोका; एनएचएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद कार्रवाई
- बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! 3 दिन की हड़ताल टली, 5-डे बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी
- रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार
- 250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना
- मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO
- पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट लगातार बना हुआ है। राज्य के 26 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। राहत और बचाव अभियान के तहत अब तक 21,333 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रशासन की ओर से जलभराव और दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। 2,304 नाव-मोटरबोट से रेस्क्यू, लाखों लंच पैकेट बांटे गए राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को निकालने और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए 2,304 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा…
जमशेदपुर : टाटानगर और पूरे कोल्हान के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने बुधवार को रेलवे की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी। इनमें दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के तहत बनने वाली खड़गपुर-बागडीह (झारसुगुड़ा) चौथी रेल लाइन भी शामिल है। परियोजना की कुल लंबाई 367 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर करीब 6,528 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। टाटानगर से खड़गपुर और बागडीह तक बढ़ेगी रेल क्षमता खड़गपुर-बागडीह रेल परियोजना की लंबाई 367 किलोमीटर है। इसमें खड़गपुर से टाटानगर तक 133.8 किलोमीटर और टाटानगर से बागडीह…
रांची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों में है। इसी मामले में NIA की रांची शाखा ने बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में बड़ी छापेमारी की। जांच एजेंसी ने संदिग्ध संदीप गुप्ता से जुड़े दो फ्लैटों की तलाशी ली है। संदीप गुप्ता के ठिकानों पर पहुंची NIA NIA ने पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई संदिग्ध संदीप गुप्ता की निशानदेही पर की गई। छापेमारी में स्थानीय पुलिस ने भी NIA…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। राज्य सरकार गुरुवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन तथा विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है। सरकार ने विधेयक को पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाया है। प्रोफेसरों और कर्मचारियों के तबादले का प्रावधान प्रस्तावित विधेयक में राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के अंतर-विश्वविद्यालय तबादले का प्रावधान किया गया है। लंबे समय से कोलकाता और अन्य बड़े शहरों के पुराने विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नए विश्वविद्यालयों में भेजने की व्यवस्था भी…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद किसी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी? फिलहाल पार्टी के भीतर नंदीग्राम और रेजीनगर को लेकर चर्चा तेज है। 6 अक्टूबर को दो सीटों पर उपचुनाव पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को रेजीनगर और नंदीग्राम सीटों पर उपचुनाव होने हैं। दोनों सीटें अलग-अलग राजनीतिक समीकरणों के कारण महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। ऐसे में ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की संभावना ने राज्य की सियासत को और गरमा…
नई दिल्ली : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की उस समय बाल-बाल बच गए, जब नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मोल्दोवा से उड़ान भरते उनका विमान एक ड्रोन की चपेट में आने से लगभग बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। मोल्दोवा से उड़ान भरते समय सामने आया खतरा स्टोरे के मुताबिक, जेलेंस्की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। उनका विमान मोल्दोवा से उड़ान भर रहा था, तभी वह एक ड्रोन की चपेट में आने के बेहद करीब पहुंच…
नई दिल्ली : फिलीपींस के खूबसूरत पालावन प्रांत में बुधवार शाम एक पर्यटक फेरी में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। समुद्र के बीच धधकने लगा जहाज यह हादसा पालावन प्रांत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के पास हुआ। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, एमवी जून एक्सट्रा नाम की फेरी बुधवार शाम तट से करीब 2.2 किलोमीटर दूर आग की चपेट में…
नई दिल्ली : दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक के 27 वर्षीय शोधकर्ता जैकब कॉक्ससन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के साथ उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ती क्षमता और उससे जुड़े संभावित खतरों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कॉक्ससन के मुताबिक एंथ्रोपिक और OpenAI जैसी कंपनियां इंसानों से अधिक सक्षम और खुद में सुधार करने वाली AI यानी ‘सुपरइंटेलिजेंस’ विकसित करने की दौड़ में बेहद तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि इस दौड़ में AI की सुरक्षा को वह महत्व नहीं दिया जा रहा, जिसकी जरूरत है। उन्होंने इसे ऐसी स्थिति बताया, जिसमें…
नई दिल्ली : स्वच्छ और लगभग असीमित ऊर्जा हासिल करने की दिशा में भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी प्रानोस फ्यूजन ने अपने कॉम्पैक्ट टोकामक रिएक्टर PRAGYA में पहली बार प्लाज्मा तैयार करने का दावा किया है। निजी क्षेत्र की यह पहल भारत में परमाणु संलयन यानी न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक के विकास की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। आठ महीने में विकसित हुआ PRAGYA करीब 40 सेंटीमीटर व्यास वाले इस कॉम्पैक्ट टोकामक रिएक्टर को कंपनी ने लगभग आठ महीने में विकसित किया है। PRAGYA को फिलहाल बिजली उत्पादन के लिए नहीं…
लखनऊ : दीपावली और छठ पर्व पर मुंबई तथा आसपास के शहरों से घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ होकर मुंबई के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 21 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत त्योहारी सीजन में उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना काफी कठिन हो जाता है। इसी समस्या को…










