Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर
- मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
- क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन
- डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद
- एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश
- वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
- डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार
- 2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद, हिंसा और समाज में अस्थिरता पैदा करने वाली मानसिकता को लेकर देशवासियों को सतर्क किया। ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर PM मोदी की चेतावनी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जंगलों में सक्रिय हथियारबंद नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में सुरक्षा बलों और सरकार को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि, उन्होंने चेताया कि हिंसक विचारधारा पूरी…
जमशेदपुर: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला।उपायुक्त राजीव रंजन ने समारोह में परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान गोपाल मैदान में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों एवं पुलिस जवानों की टुकड़ियों ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। अपने…
नई दिल्ली : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश ने एक ऐतिहासिक क्षण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण बजाया गया। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति हुई। इस बदलाव ने इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह को खास बना दिया। लाल किले पर पहली बार पूरा वंदे मातरम् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले पहुंचने के बाद तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही समारोह में ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति हुई। इसके बाद सेना की 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) ने स्वदेशी…
रांची: देशभर के साथ झारखंड में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों ने भव्य परेड के जरिए अनुशासन और देशभक्ति का प्रदर्शन किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य लोगों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ.…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों की वेतन संरचना के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता वेतन संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019) के सिद्धांतों और आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के लिए पारदर्शी, न्यायसंगत, नियमसम्मत और टिकाऊ वेतन संरचना तैयार करना है। समझौते के दौरान टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार और ईआर हेड सौमिक रॉय मौजूद रहे। वहीं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित अन्य…
मुंबई: टाटा पावर ने अपने रूफटॉप सोलर बिजनेस के विस्तार को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक इस कारोबार से सालाना ₹30,000 करोड़ का राजस्व हासिल करना है। भारत में घरों, आवासीय सोसायटियों और औद्योगिक इकाइयों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने की बढ़ती मांग, अनुकूल सरकारी नीतियों और तकनीकी लागत में कमी से रूफटॉप सोलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। टाटा पावर अब तक देशभर में 5 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी है। कंपनी का लक्ष्य 2029 तक ग्राहकों की संख्या बढ़ाकर 30 लाख करने का है। इसके…
जमशेदपुर : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) के संचालन को लेकर टाटा स्टील ने बड़ा फैसला लिया है। अब क्लब की कमान गोवा के चर्चिल ब्रदर्स के हाथों में होगी। टाटा स्टील ने जमशेदपुर स्पोर्टिंग एंड फुटबॉल क्लब लिमिटेड के शेयर महज 100 रुपये की नाममात्र राशि में चर्चिल ब्रदर्स को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला आगामी इंडियन फुटबॉल लीग से पहले लिया गया है और इसके पीछे सबसे बड़ी प्राथमिकता क्लब से जुड़े खिलाड़ियों और कोचों का भविष्य सुरक्षित रखना है। छह सितंबर से शुरू होगी लीग, उससे पहले बड़ा फैसला शुक्रवार को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब पवेलियन…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा कपाली के वार्ड संख्या-2 स्थित मिल्लत नगर में हुआ। मकान गिरने के समय अंदर मौजूद तीन महिलाएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं, जबकि घर में मौजूद दो बच्चे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो गई थीं। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच अचानक मकान का…
– बारिश के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में बढ़ा खतरा, छोटा गोविंदपुर से मानगो और डिमना रोड तक मिले संदिग्ध मरीज – डेंगू के साथ जापानी इंसेफेलाइटिस के दो और एच1एन1 का एक संदिग्ध मरीज मिला, मलेरिया अभियान में जांच जारी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अभी मलेरिया के खिलाफ चल रहे अभियान से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है कि बरसात के साथ अब डेंगू ने भी चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। शहर में पिछले पांच दिनों के अंदर डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब तक आठ संदिग्ध मरीज सामने आ…










