Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
- जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द
- सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत
- ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!
- जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू
- टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत
- टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत
- सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह घर आईआरबी जवान नितेश कुमार झा का है, जो अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की निगरानी की जिम्मेदारी पड़ोसी को सौंपी गई थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर देखने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।मौके…
जमशेदपुर: भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर की सामाजिक संस्था आरम्भ द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा का परिचय दिया। संस्था द्वारा पिछले लगातार 7 वर्षों से इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी के बीच सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाराती धूमधाम से आतिशबाजी कर रहे थे, तभी एक चिंगारी गाड़ी पर जा गिरी, जिससे वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और बारातियों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर और…
जमशेदपुर: शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नूर कॉलोनी में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में 4 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार भुजाली से हमला कर दिया। इस हमले में शेख खान (18), समीर खान (20), मोहम्मद शोएब (22) और पप्पू घायल हो…
अक्षर संवाद जमशेदपुर आज 25 अप्रैल, शनिवार को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोपाल मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोग शामिल हुए। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और असम से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान समाज की बालिकाओं एवं कलाकारों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गएश्र। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने…
अक्षर संवाद पटमदा, जमशेदपुर क्रिकेट लिजेंड सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा मैदान पर सचिन एकादश एवं मिताली राज एकादश के बीच मिक्स जेंडर मुकाबला खेला गया। सचिन एकादश की कप्तान पूजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सचिन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर कुल 53 रन बनाए। 54 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिताली राज एकादश की शुरुआत बेहद धीमी रही, मिताली एकादश 5 ओवर्स की समाप्ति पर एक विकेट खोकर कुल 27 रन ही बना सकी, और सचिन एकादश…
अक्षर संवाद रांची आज 24 अप्रैल, शुक्रवार को रांची में आयोजित ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह- सह- मुखिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, आप सभी ऐसे लोग हैं जो ग्रामीणों के सबसे करीब रहते हैं। आप सभी लोग ग्राम-पंचायत व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। आपकी कार्य कुशलता से ही राज्य का सर्वांगीण विकास का रास्ता तय किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास तभी होगा जब गांव का विकास होगा। गांव राज्य के जड़ हैं, जब जड़…
जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाजरत एक विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतक कैदी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो जेल में बंद था और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार पहले भी जेल के अंदर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन समय…









