Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क
- जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना
- आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में
- आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश
- समायोजन से प्रोन्नति तक उठी आवाज, विश्वविद्यालय कर्मचारी एकजुट, 12 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन
- मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज
- मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल
- प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर नगर की केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा से गोल्ड लोन के तहत गिरवी रखे गए करीब 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार रुपये मूल्य के सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के रीजनल मैनेजर ने आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।एफआईआर के अनुसार, केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर मंगेश रामानाथन ने शिकायत में बताया है कि शाखा के लॉकर में रखे गोल्ड लोन से जुड़े कई सोने के पैकेट गायब पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना 12 जून…
जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने कोल्हान क्षेत्र में सामुदायिक विकास को गति देने के लिए तीन वर्षों की रणनीतिक साझेदारी की है। इस संबंध में दोनों संस्थानों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में शिक्षा, कौशल विकास, आदिवासी पहचान एवं विकास, खेल, दिव्यांग समावेशन और अन्य सामुदायिक कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। दोनों संस्थाएं स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं की पहचान कर उनका संयुक्त रूप से क्रियान्वयन करेंगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस साझेदारी के तहत…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भाटिया बस्ती निवासी बबिता सिंह सुबह टहलने के लिए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित सर्विस रोड पर निकली थीं। नायक होटल के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब आए और पलक झपकते ही…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। पांकी प्रखंड के पुरसोतमपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पुरसोतमपुर निवासी बालमुकुंद यादव अपने पुत्र दिलीप यादव के साथ तेतराई बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश…
रांची: राजधानी रांची के खोरहाटोली स्थित श्री ओम नगर, गली नंबर-4 में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेले सो रहे व्यक्ति की अज्ञात हमलावर ने सिर पर किसी भारी हथियार से वार कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर के अंदर शव देखा, जिसके बाद मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनका एक अन्य घर न्यू तपोवन गली में भी है। वह रोज रात में वहां भोजन करने के बाद खोरहाटोली…
जमशेदपुर: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए टीम पीएसएफ का सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) रक्तदान अभियान लगातार जीवनदायी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में टीम पीएसएफ ने 1871वां एसडीपी रक्तदान सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान छह रक्तदाताओं ने एसडीपी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसडीपी रक्तदान सामान्य रक्तदान से अलग प्रक्रिया है। जहां सामान्य रक्तदान में करीब 10 मिनट का समय लगता है, वहीं एसडीपी रक्तदान में 40 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है। इस प्रक्रिया में रक्तदाता के प्लेटलेट्स स्तर, वजन, लंबाई और अन्य स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत…
जमशेदपुर: 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने सोमवार शाम साकची में मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के बैनर तले निकला मशाल जुलूस साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पहुंचा। हाथों में मशाल और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा…
जमशेदपुर: टाटा स्टील ने मंगलवार को एथिक्स मंथ-2026 के तहत जमशेदपुर के संपादकों और पत्रकारों के लिए एक विशेष मीडिया एंगेजमेंट सेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय “One Code, One Commitment: Unified by the Code” था। इसका आयोजन टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने टाटा स्टील एथिक्स विभाग और टीएसयूआईएसएल (TSUISL) के सहयोग से किया। टाटा स्टील हर वर्ष जुलाई माह में पूर्व चेयरमैन जे.आर.डी. टाटा की जयंती के अवसर पर एथिक्स मंथ मनाती है। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य कर्मचारियों और हितधारकों के बीच एक समान आचार संहिता के पालन तथा ईमानदारी, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों…
पलामू: जिले के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत फुलांग पंचायत के जामुनडीह गांव में सोमवार रात हुई हल्की बारिश एक गरीब विधवा परिवार के लिए आफत बन गई। वर्षों पुराना जर्जर मिट्टी का घर अचानक भरभराकर ढह गया। संयोगवश उस समय घर में मौजूद सभी सदस्य जाग रहे थे और रात का भोजन कर रहे थे। इससे पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। यदि घटना के समय परिवार सो रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक परिवार किसी तरह बाहर निकल चुका था। हादसे में कोई जनहानि नहीं…
रांची: राजधानी रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार डीजे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एजेसी शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मामले में दोषी पाए गए सभी 10 आरोपियों को 9-9 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने एक दिन पहले सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि मंगलवार को सजा का ऐलान किया गया। सजा पाने वालों में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की के अलावा अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरुद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा,…










