जमशेदपुर: 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने सोमवार शाम साकची में मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के बैनर तले निकला मशाल जुलूस साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जुबिली पार्क गोलचक्कर तक पहुंचा। हाथों में मशाल और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और मनमानी का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
भाजयुमो नेताओं ने घोषणा की कि 22 जुलाई को राज्यभर से कार्यकर्ता रांची पहुंचकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक बनाया जाएगा। भाजयुमो ने सरकार से अभ्यर्थियों की आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।
Trending
- टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान बना गंभीर मरीजों के लिए जीवनदान, 1871वां एसडीपी रक्तदान पूरा
- 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय घेराव का ऐलान
- टाटा स्टील ने एथिक्स मंथ 2026 पर मीडिया एंगेजमेंट सेशन का किया आयोजन
- बारिश की पहली मार: पलामू में विधवा का मिट्टी का घर ढहा, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
- रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार डीजे हत्याकांड में फैसला, 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा
- चतरा एसपी आवास के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने साथी को गोली मारकर की हत्या
- सीआईएसएफ गुवा में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न
- जमशेदपुर: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में पर्यावरण पहल के तहत संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
