
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भाटिया बस्ती निवासी बबिता सिंह सुबह टहलने के लिए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित सर्विस रोड पर निकली थीं। नायक होटल के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब आए और पलक झपकते ही गले से सोने की चेन छीनकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बाइक चला रहा युवक हाफ पैंट में दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। आदित्यपुर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
इधर, लगातार हो रही चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आरआईटी मोड़ और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
Trending
- बोकारो में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का भी लिया आनंद
- जमशेदपुर में बड़ी वारदात की आशंका! हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद
- सचिन के साथ शुरू हुआ सफर, फिर कैमरे के सामने आए सलिल अंकोला, दिलचस्प है कहानी
- बस की चपेट में साइकिल सवार की मौत, मुआवजे की मांग पर तीन घंटे थमा एनएच-75
- झारखंड में 108 एंबुलेंस की हड़ताल टली, अब 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
- पहले मुफ्त नशा, फिर तस्करी में धकेलने का आरोप, सिमडेगा में 11 गिरफ्तार
- ससुराल जा रहे युवक की कुएं में मिली लाश, परिजनों की आशंका से उठे सवाल
- विजयादशमी पर वरुण प्रभात का बड़ा संदेश: रावण के पुतले ही नहीं, मन के अहंकार, नफरत और हिंसा का भी करें दहन











