Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ईचागढ़ की सियासत में नया मोड़, 11 अक्टूबर को भाजपा में जाएंगे हरेलाल महतो
- हाईवे किनारे वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, 23 चालान से वसूला ₹1.01 लाख जुर्माना
- वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी, DLSA ने किया लोगों को जागरूक
- दुर्गापूजा में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर
- गर्भवती महिलाओं की जांच में ढिलाई नहीं, चक्रधरपुर अस्पताल में एसडीओ ने दिए निर्देश
- पीएंडएम मॉल का पिछला गेट सील, ₹2.23 करोड़ के बकाया विवाद में पहुंची संयुक्त टीम
- दिल्ली की पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, विरोध के अधिकार और कानून में संतुलन पर जोर
- 31,926 डिग्रियां, 104 गोल्ड मेडल, बीबीएमकेयू में उपलब्धियों का उत्सव
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, मो. कैफ उर्फ स्मोलू और दशरथ शुक्ला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और एक स्कूटी बरामद की है। 1 अक्टूबर की रात 11:15 बजे हुई थी फायरिंग पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में दो कारोबारियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का LIVE VIDEO वायरल यूनाइटेड क्लब में कहासुनी के अगले दिन हमला जमशेदपुर : 30 सितंबर को यूनाइटेड क्लब में अजय भालोटिया और कारोबारी दिलीप मुरारका के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 1 अक्टूबर को लोयोला स्कूल के पास दोनों आमने-सामने आ गए। क्रिकेट बैट से पिटाई का आरोप अजय भालोटिया के बयान के अनुसार, विवाद के दौरान दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में अजय घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ को लेकर जिले में अभियान की रूपरेखा घोषित की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में बताया गया कि 2 से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड में कांग्रेस के इस अभियान और जिला स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च की योजना की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से दी गई है। 8 अक्टूबर को निकलेगा बड़ा मार्च परविंदर सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च आयोजित किया जाएगा। इसके लिए…
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ वाले पंडालों पर खास नजर बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रमुख पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास और आपातकालीन मार्ग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। पूजा समितियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया…
पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र के सोहदा पंचायत में पात्थर भांगा से बेदाजूड़ी तक जाने वाली सड़क का एक साल पहले मरम्मत के लिए शिलान्यास हुआ था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में तब्दील सड़क, बढ़ी परेशानी सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिलान्यास के बाद उम्मीद जगी थी कि सड़क की हालत…
जमशेदपुर : शहर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे में सख्ती का असर दिखने लगा है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता के आरोप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब के स्तर से की गई है। शिकायतों और विभागीय जांच के बाद कार्रवाई जानकारी के अनुसार सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय स्तर पर समीक्षा और जांच के बाद थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को कार्य में…
लोहरदगा : झारखंड लोहरदगा के शहरी क्षेत्र में लेवी की धमकी के बाद सीमेंट कारोबारी की दुकान के शटर पर गोली चलाए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित दुकान में शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दो दिन पहले WhatsApp पर मिली थी लेवी की धमकी बताया जाता है कि सीमेंट कारोबारी राजेंद्र वर्मा को दो दिन पहले WhatsApp के माध्यम से लेवी की मांग को लेकर धमकी मिली थी। मैसेज में लेवी नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी…
सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात जिला समाहरणालय परिसर के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता के कारण चोर बैंक के अंदर दाखिल नहीं हो सके और बड़ी लूट की घटना टल गई। पहले अंधेरा किया, फिर तोड़ा CCTV चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक के ऊपर लगे साइन बोर्ड की लाइट के तार काट दिए, जिससे आसपास अंधेरा हो गया। इसके बाद CCTV कैमरे को क्षतिग्रस्त किया गया और रॉड की…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू थाने से हथकड़ी और रस्सी लगे होने के बावजूद फरार हुए 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान किरीबुरू थाना क्षेत्र के मेन मार्केट निवासी आफताब खान उर्फ टेंटर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर टूटी हथकड़ी, कटी रस्सी और करीब ढाई फीट लंबा लोहे का औजार भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तारी के दौरान भागा पुलिस के मुताबिक, आफताब को 29 सितंबर को किरीबुरू थाना कांड संख्या 15/26 के सिलसिले में पूछताछ के लिए…
जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में टाटा समूह के भीतर विसलब्लोअर शिकायतों का आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच गया है। समूह की वार्षिक रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, इन शिकायतों में टाटा स्टील और टाटा मोटर्स से जुड़े कुल 3,758 मामले शामिल हैं। शिकायतों में सप्लाई चेन, खरीद प्रक्रिया, टेंडर आवंटन और आचार संहिता से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए हैं। टाटा स्टील में 2,646, टाटा मोटर्स में 1,112 शिकायतें औद्योगिक नगरी जमशेदपुर की दो प्रमुख टाटा कंपनियों में ही हजारों शिकायतें दर्ज हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक टाटा स्टील…










