
- फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, 45 मिनट तक CPR के बावजूद नहीं बच सके दिग्गज अभिनेता
मुंबई/गोवा : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा स्थित अपने घर में वह अचानक बेहोश हो गए थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।
कारगिल से लेकर बॉलीवुड तक बनाई अलग पहचान
नाना पाटेकर सिर्फ अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने जुड़ाव के लिए भी जाने जाते थे। अगस्त 1999 में उन्होंने सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ एलओसी पर समय बिताया था। वह मिलिट्री अस्पताल में भी काम कर चुके थे। सेना के साथ बिताए समय के दौरान उनके जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव आया था।
तीन बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नाना पाटेकर ने अपने शानदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में अलग मुकाम बनाया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को बेहद सराहा गया। उन्हें इन फिल्मों के लिए अलग-अलग वर्षों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी आए थे नजर
हाल ही में नाना पाटेकर अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन में भी नजर आए थे। शो के दौरान उन्होंने अपने सेना से जुड़े अनुभवों और फिल्मी सफर से जुड़ी कई बातें साझा की थीं।
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












