Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर : टाटा ग्रुप की TBEM (टाटा बिजनेस एक्सीलेंस मॉडल) असेसमेंट टीम ने गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान टीम ने यूनियन की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं, संयुक्त परामर्श व्यवस्था और टाटा स्टील के साथ यूनियन के संबंधों की जानकारी ली। यूनियन पदाधिकारियों ने टीम के सदस्यों का स्वागत करते हुए विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कर्मचारियों की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने टीम के सदस्यों को यूनियन की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम,…

Read More

 ट्रेन से चांडिल पहुंचे थे 20-25 बाराती, धादकीडीह में आदिवासी रीति-रिवाज से हुआ था विवाह; महज तीन रुपये और तीन कपड़े थे ‘पोन’ चांडिल : दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी की करीब छह दशक पुरानी कहानी आज भी चांडिल के धादकीडीह गांव के बुजुर्गों की यादों में ताजा है। वर्ष 1962 में हुआ यह विवाह आज के भव्य और खर्चीले शादी समारोहों से बिल्कुल अलग था। बारात ट्रेन से चांडिल पहुंची थी और स्टेशन से दूल्हे शिबू सोरेन को बैलगाड़ी से धादकीडीह गांव ले जाया गया था। ट्रेन से चांडिल पहुंची थी बारात बताया जाता है…

Read More

जमशेदपुर :  प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में पहचान रखने वाला एक्सएलआरआई अब अपनी स्थापना वाले शहर में विस्तार की तैयारी कर रहा है। संस्थान ने जमशेदपुर में दूसरा कैंपस विकसित करने की योजना बनाई है। इस पहल से नए शैक्षणिक कार्यक्रमों और शोध गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी बनने की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्थान में डिप्लोमा के स्थान पर सीधे डिग्री देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से संस्थान को डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के लिए आशय पत्र यानी लेटर ऑफ इंटेंट मिल चुका है। यह प्रक्रिया का महत्वपूर्ण…

Read More

जमशेदपुर : बिरसानगर के विशाल सांडिल हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या की वजह बना। आरोप है कि विशाल की हत्या करने के बाद उसका शव स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक नामता और रवि कुइटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बकाया रकम को लेकर बढ़ा था तनाव पुलिस जांच के मुताबिक, विशाल सांडिल, कार्तिक नामता और…

Read More

रामगढ़/नेमरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपनी पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता को मुखाग्नि दी गई, वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। मां के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक…

Read More

सरायकेला : चौका-ईचागढ़ मुख्य सड़क के किनारे बसा खुदियाडीह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। देश को आजाद हुए 78 साल और झारखंड अलग राज्य बने दो दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन चावलीबासा पंचायत के इस आदिवासी बहुल गांव में विकास की तस्वीर अब भी अधूरी है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ रहा है। पंचायत की सड़क वापस हुई तो ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा ग्रामीणों के अनुसार, मुखिया फंड से गांव में करीब 200 फीट पीसीसी सड़क स्वीकृत हुई थी। लेकिन निर्माण…

Read More

जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर अच्छी खबर आई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता हो गया है। इसके तहत कर्मचारियों को 16 प्रतिशत बोनस मिलेगा। तय राशि के अनुसार अधिकतम बोनस 40,503 रुपये, न्यूनतम 31,108 रुपये और औसत बोनस 36,481 रुपये होगा। बुधवार को क्लब सभागार में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बोनस के फैसले के साथ बैठक में क्लब और कर्मचारियों के विकास पर भी बात हुई। प्रबंधन तथा यूनियन ने आपसी…

Read More

रांची :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर राजनीतिक और प्रशासनिक जगत के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, विधायकों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर अंतिम नमन किया। इस दुखद अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक में डूबे परिवार को संबल मिलने की प्रार्थना की। मोरहाबादी आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों…

Read More

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला जावा महुआ बरामद किया। दो थाना क्षेत्रों में चला छापेमारी अभियान उत्पाद विभाग की टीम ने छायानगर और बड़ाबांकी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 200 लीटर अवैध चुलाई…

Read More

बिंदल मॉल फायरिंग में पांच अपराधी गिरफ्तार, दो शूटर भी पुलिस की गिरफ्त में; हथियार, गोलियां और बाइक बरामद जमशेदपुर :  सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के पीछे बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है। जमशेदपुर पुलिस ने मामले में दो मुख्य शूटर समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डोमनिक की हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और शूटरों को घटना से पहले 25 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। गिरफ्तार आरोपितों में मोहन यादव,…

Read More