Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रनिंग रूम के पास देर रात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर (सरायकेला) के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे की है। बताया जाता है कि ज्ञानेंद्र कुमार गौतम टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित लॉबी की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके सीने में लगी, जबकि शरीर के…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर के निर्देशानुसार दिनांक 22 अप्रैल 2026 को “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर प्रकृति संरक्षण संबंधी एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डी.एल.एस.ए., जमशेदपुर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं के रूप में डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी एवं मध्यस्थ अधिवक्ता सह सिविल डिफेंस जमशेदपुर के प्रशिक्षक के के सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं…

Read More

अक्षर संवाद, जमशेदपुर  झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में विजयी होने पर अधिवक्ता राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में संघ के केंद्रीय महासचिव अशोक पाण्डेय, केंद्रीय प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शुक्ला, केंद्रीय सचिव जगदीश तिवारी, डॉ. पुष्पा तिवारी, दिग्विजय पाण्डेय तथा शम्भू डूंगरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अधिवक्ता राजेश शुक्ला की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की…

Read More

अक्षर संवाद चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का पहला दिन बड़े ही गरिमामय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ किरीबुरू खदान के सीजीएम (माइंस) प्रशांत मनोहर राव शिरपुरकर द्वारा झंडोत्तोलन के साथ किया गया, जबकि पद्मश्री तुलसी मुंडा ने स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का शिलान्यास किया। दिनभर पुरातन छात्र-छात्राओं का आगमन लगातार जारी रहा। आयोजन समिति द्वारा सेल प्रबंधन के सहयोग से उपलब्ध कराए गए आवास में सभी पूर्व छात्रों को सम्मानपूर्वक ठहराया गया। इस दौरान पुराने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच वर्षों पुरानी यादें ताजा हुईं। अतीत और…

Read More