Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- LPG Price Hike: आज से महंगा हुआ 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए दिल्ली से पटना तक नई कीमत
- जमशेदपुर DTO के इर्द-गिर्द दलालों का राज! ₹1700 के लाइसेंस के लिए ₹6 हजार तक वसूली का दावा, उठे बड़े सवाल
- जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी, दलमा से घाटशिला तक बढ़ी निगरानी
- जमशेदपुर के वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल! सबरीमाला स्वर्ण चोरी का खुला राज, Nano Layer ने पकड़ ली पूरी चालाकी
- पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, एक साल में भरेंगे खाली पद; सरकार ने तैयार किया प्लान
- जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खरकई खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त हो चुका है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना उसे जल्द से जल्द भरकर अपने संबंधित बीएलओ को जमा करें। समय पर फॉर्म जमा होने से बीएलओ द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी। इससे मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…
जमशेदपुर: संभावित आपदा और हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से सोमवार को जमशेदपुर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा और अन्य राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक हवाई हमले की स्थिति तैयार की गई। सायरन बजने के बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गए और प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सिविल डिफेंस…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में बढ़ते मलेरिया संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। डीसी राजीव रंजन ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले के संवेदनशील इलाकों में युद्धस्तर पर सर्विलांस, मलेरिया जांच, त्वरित उपचार, इंडोर रेजिडुअल स्प्रे (आईआरएस) और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य हर संदिग्ध मरीज की 24 घंटे के भीतर जांच और इलाज सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक जिले में मलेरिया से छह लोगों की मौत हुई है। इनमें चार की मौत सेरेब्रल मलेरिया और दो…
जमशेदपुर:मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के समीप हुए चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य नामजद आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू (24) को पुलिस ने बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर गठित एसआईटी ने उसे धर दबोचा। 8 जुलाई की शाम गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल बच्चा की हत्या हुई थी। इस मामले में 4…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप स्थित इन्द्रानगर में छापेमारी कर महिला, उसके बेटे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 4.32 ग्राम) और बिक्री से जुड़े 4,820 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले का खुलासा सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन्द्रानगर निवासी भारती कैबर्तो अपने घर से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रही…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुपुदाना ओपी क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग लड़कियां लटमा इलाके की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वे सेल सिटी क्षेत्र में थीं, तभी कुछ युवकों ने…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा शांतिनगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान स्थान से इंसानी नरकंकाल बरामद हुआ। नाले के किनारे नरकंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण शांतिनगर स्थित नाले के किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर मिट्टी में दबी संदिग्ध हड्डियों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उन्हें इंसानी कंकाल होने की आशंका…
चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टंकीसाई निवासी 22 वर्षीय आकाश लोहार के रूप में हुई है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई की सुबह वह काम पर चली गई थीं। दोपहर करीब…
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर मैदान में रविवार देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान गौतम मुंडा पर धारदार हथियार और पत्थरों से हमला किया…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रबदा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान साधु बैठा के 12 वर्षीय पुत्र रौशन बैठा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी चाचा ने किसी कारणवश मासूम पर…
