Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद, जमशेदपुर झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में विजयी होने पर अधिवक्ता राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में संघ के केंद्रीय महासचिव अशोक पाण्डेय, केंद्रीय प्रवक्ता चंद्र प्रकाश शुक्ला, केंद्रीय सचिव जगदीश तिवारी, डॉ. पुष्पा तिवारी, दिग्विजय पाण्डेय तथा शम्भू डूंगरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अधिवक्ता राजेश शुक्ला की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की…
किरीबुरू हिलटॉप ओड़िया स्कूल का स्वर्ण जयंती समारोह/ भव्य शुभारंभ के साथ भावनाओं से भरा रहा पहला दिन
अक्षर संवाद चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का पहला दिन बड़े ही गरिमामय और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ किरीबुरू खदान के सीजीएम (माइंस) प्रशांत मनोहर राव शिरपुरकर द्वारा झंडोत्तोलन के साथ किया गया, जबकि पद्मश्री तुलसी मुंडा ने स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का शिलान्यास किया। दिनभर पुरातन छात्र-छात्राओं का आगमन लगातार जारी रहा। आयोजन समिति द्वारा सेल प्रबंधन के सहयोग से उपलब्ध कराए गए आवास में सभी पूर्व छात्रों को सम्मानपूर्वक ठहराया गया। इस दौरान पुराने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच वर्षों पुरानी यादें ताजा हुईं। अतीत और…
झारखंड पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न/93 परीक्षा केंद्रों में 19,962 परीक्षार्थी हुए शामिल
अक्षर संवाद जमशेदपुर आज 26अप्रैल, रविवार को झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। ध्यातव्य हो कि कुल 39,265 परीक्षार्थियों में से 19,962 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। सभी केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराया गया।
जमशेदपुर शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह घर आईआरबी जवान नितेश कुमार झा का है, जो अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की निगरानी की जिम्मेदारी पड़ोसी को सौंपी गई थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर देखने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।मौके…
जमशेदपुर: भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर की सामाजिक संस्था आरम्भ द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा का परिचय दिया। संस्था द्वारा पिछले लगातार 7 वर्षों से इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी के बीच सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाराती धूमधाम से आतिशबाजी कर रहे थे, तभी एक चिंगारी गाड़ी पर जा गिरी, जिससे वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और बारातियों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डालकर और…
जमशेदपुर: शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नूर कॉलोनी में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में 4 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार भुजाली से हमला कर दिया। इस हमले में शेख खान (18), समीर खान (20), मोहम्मद शोएब (22) और पप्पू घायल हो…
अक्षर संवाद जमशेदपुर आज 25 अप्रैल, शनिवार को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोपाल मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोग शामिल हुए। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और असम से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान समाज की बालिकाओं एवं कलाकारों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गएश्र। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने…
अक्षर संवाद पटमदा, जमशेदपुर क्रिकेट लिजेंड सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा मैदान पर सचिन एकादश एवं मिताली राज एकादश के बीच मिक्स जेंडर मुकाबला खेला गया। सचिन एकादश की कप्तान पूजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सचिन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर कुल 53 रन बनाए। 54 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिताली राज एकादश की शुरुआत बेहद धीमी रही, मिताली एकादश 5 ओवर्स की समाप्ति पर एक विकेट खोकर कुल 27 रन ही बना सकी, और सचिन एकादश…
