जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में शादी समारोह के बाद हुई मारपीट के बाद युवक की मौत मामले में परसुडीह पुलिस ने नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 8-9 जुलाई की रात मृतक रोहित मुंडा अपने दोस्तों सुजल लोहार, हरिपदो महतो, समीर मुंडा, रवि यादव और करण पात्रो के साथ सोपोडेरा स्थित मिलाप भवन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद रोहित नशे की हालत में अपने साथी हरिपदो महतो की मोटरसाइकिल लेकर अपने घर सरजामदा चला गया। जब साथियों को मोटरसाइकिल नहीं मिली तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलने पर सभी दोस्त रोहित के घर पहुंचे, जहां मोटरसाइकिल खड़ी मिली। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर रोहित मुंडा की लाठी, डंडे और मुक्कों से पिटाई कर दी। इसके बाद सभी आरोपी वहां से चले गए और रोहित भी अपने घर लौट गया।
9 जुलाई कि सुबह रोहित मुंडा की घर पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की मां पुतुल कालिंदी ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या 72/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुजल लोहार, हरिपदो महतो, समीर मुंडा और रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। घटना में नामजद करण पात्रो की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Trending
- टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन
- अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया
- ‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला
- कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश
- मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक
- बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान
- हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी
- सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ











