
सरायकेला: जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के खजूर बागान के पास स्थित एक सेफ्टी टैंक से महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति सोमराय हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में फेंकने की बात स्वीकार की है।
गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने बताया कि मंगलवार को खजूर बागान के समीप एक निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी टैंक से महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान सोमवारी हेंब्रम के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान पुलिस का शक मृतका के पति सोमराय हेंब्रम पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने कथित रूप से हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के दौरान उसने पहले बिजली के तार से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए।हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की नीयत से शव को घर के पास निर्माणाधीन मकान के समीप बने सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। हालांकि एसआईटी की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
Trending
- जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ की भक्ति में डूबा शहर, धूमधाम से निकली रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे डीपी नांबियार, बेहतर कार्य करने की दी सलाह
- जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
- उलीडीह – मानगो में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
- सरायकेला: सीनी में पत्नी की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में छिपाया, दो दिन में पुलिस ने किया खुलासा
- लातेहार में ट्रक की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, चालक फरार
- जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ की निकलेगी भव्य रथ यात्रा, कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
