जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी डी. पी. नांबियार का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम सुतिर्था दत्ता भी मौजूद थे। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से डीपी नांबियार, एच आर हेड प्रणव कुमार , ईआर हेड सौमिक राय तथा सुतिर्था दत्ता को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण महामंत्री आरके सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नये सी एच आर ओ आर्मी और आईटी सेक्टर में सेवा दिए हैं जिसका लाभ यूनियन एवं टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट दोनों को मिलेगा।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डी. पी. नांबियार ने कहा कि 31 साल हो गए टाटा ग्रुप से जुड़े हुए। मेरा यह मानना है कि मनुष्य चाहे जिस भी फिल्ड में हो उसे सही अवसर और वातावरण मिले तो वो अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। उन्होंने यूनियन के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए मिलकर बेहतर करने पर बल दिया। उन्होंने टाटा के कल्चर की तारीफ करते हुए इसे बरकरार रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एच आर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि यहां कि यूनियन सोसायटी के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी निभाती है। हम सब डेजिग्नेशन को पीछे और ऑर्गेनाइजेशन को आगे रखकर काम करते हैं। यही कारण है कि बेहतर तालमेल के साथ हम-सब आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि यूनियन का हर सदस्य जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बखूबी निभाते हैं।
ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के उचित बातों को एक – एक मजदूर तक पहुंचाने का उचित माध्यम है। सीएसआर और सेवा के कार्यों में इनकी भूमिका काबिले तारीफ है। उन्होंने आरके सिंह के नेतृत्व को सराहा। इस दौरान स्लाइड शो का प्रदर्शन कर यूनियन के गतिविधियों से सी एच आर ओ समेत सबों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर मौजूद थे। यूनियन परिसर स्थित जेएन टाटा साहब की प्रतिमा पर नांबियार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
Trending
- जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ की भक्ति में डूबा शहर, धूमधाम से निकली रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे डीपी नांबियार, बेहतर कार्य करने की दी सलाह
- जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
- उलीडीह – मानगो में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
- सरायकेला: सीनी में पत्नी की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में छिपाया, दो दिन में पुलिस ने किया खुलासा
- लातेहार में ट्रक की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, चालक फरार
- जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ की निकलेगी भव्य रथ यात्रा, कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
