
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर में रविवार सुबह 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान अकीदा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अकीदा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि अकीदा जाकिरनगर में अपनी बहन के साथ रह रही थी। उसका पति राजा काम के सिलसिले में हैदराबाद में रहता है और करीब चार महीने से घर नहीं आया था। रविवार सुबह लगभग 7 बजे अकीदा की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के कुछ देर बाद ही उसने कथित तौर पर यह कदम उठा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर आजादनगर थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घरेलू विवाद, पारिवारिक परेशानी अथवा किसी अन्य कारण की आशंका को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- जमशेदपुर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शिद्दत राज और पीएल तेजा का जलवा, दो-दो खिताब पर जमाया कब्जा
- झारखंड में पुलिस तीरंदाजी का महाकुंभ संपन्न, अंकिता भकत को CM हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित
- गम्हरिया में मजदूरों का काम ठप, 9 सूत्री मांगों पर रामकृष्णा कास्टिंग के गेट पर धरना
- आद्रा रेल मंडल में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, DRM ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
- पेंशन और बकाये पर कोल्हान विवि में धरना, कुलपति ने दिया भुगतान का भरोसा
- जमशेदपुर को महानगरपालिका बनाने की मांग तेज, सरयू राय ने हेमंत सोरेन को दी डेडलाइन
- टाटानगर से जयपुर जाना हुआ आसान, नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू; झारखंड को मिलेगी राजस्थान और यूपी के बड़े शहरों तक सीधी रेल कनेक्टिविटी
- सेल की कमाई में बोकारो का दबदबा, ₹1,500 करोड़ मुनाफे का अनुमान











