Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी, वहां बिस्कुट और चिप्स का भंडारण किया जाता था। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सुंदरनगर थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आग लगते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version