Spread the love

जमशेदपुर में रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान और झोपड़ी से कुल 10 पेटी, यानी करीब 90 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रामनवमी जैसे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version