Spread the love

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा सुंदरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पू” ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अनमोल वर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती झारखंड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के पैतृक आवास कुच्चु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
अनमोल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह झारखंड प्रवास संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा अपनी जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूत करेगी तथा राज्य में विकास और जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके सफल झारखंड दौरे की कामना की।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version