Spread the love
घाटशिला अनुमंडल पुलिस प्रशासन को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई में शामिल पांच युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पैडलरों के पास से कुल 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसे वे इलाके में खपाने की फिराक में थे। इस मामले में घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई टीम वर्क का नतीजा है, और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को माल के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, ये पैडलर खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर नशे का जहर फैलाने की कोशिश कर रहे थे, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version